
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskरायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे कोंडागांव, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर में लोकसभा चुनाव में जीतने का मंत्र देंगे। जानकारी के अनुसार शाह दोपहर 1 बजे कोंडागांव पहुंचेंगे और वहां बैठक लेंगे। इसके बाद जांजगीर-चांपा के लिए रवाना होंगे। यहां हाई स्कूल मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4.30 बजे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। यहां वे बुद्धिजीवियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे रायपुर आकर शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

