शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बजट को बताया विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज
08 फ़र, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Central Minister Manohar Lal Khattar

Central Minister Manohar Lal Khattar

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय बजट के संबंध में रविवार को मीडिया से वार्ता की। उन्होंने बजट को नवोत्थान और समावेशी विकास का वाहक बताया। साथ ही कहा कि यह बजट विकसित भारत–2047 के दीर्घकालिक विजन को साकार करने वाला एक सशक्त दस्तावेज है। 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इस बजट में अगले 25 वर्षों के लिए देश के आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे के विकास की स्पष्ट दिशा निर्धारित की गई है। यह बजट पहली बार कर्तव्य भवन में तैयार किया गया है, जो शासन व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। बजट में 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट को भी सम्मिलित किया गया है, जिससे आगामी वर्षों में राज्यों के विकास को नई गति मिलेगी।

 

केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन से बिजली, आवास, शहरी विकास एवं अधोसंरचना क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। प्रेस वार्ता में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद संतोष पांडेय, बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें