
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaरिपोर्ट - आनंद भोई
महासमुंद। भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज जिला महासमुंद अंतर्गत स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री शेखावत का सिरपुर हेलीपैड पर सांसद महासमुंद रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभास कुमार सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने सिरपुर के प्रमुख पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण किया और उनकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं स्थापत्य विरासत की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिरपुर भारत की प्राचीन सभ्यता, कला और संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यहां आकर गौरव की अनुभूति हो रही है।
शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार सिरपुर जैसे ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। इन स्थलों को बेहतर सुविधाओं के साथ विकसित कर राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित किया जाएगा। इससे स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। दौरे के दौरान अधिकारियों को पुरातात्विक स्थलों के संरक्षण, रख-रखाव और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

