रायपुर, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किशोरों के लिए वैक्सिनेशन की परमिशन मिल चुकी है। वैक्सिन के मामले में किशोरों बड़ों से भी ज्यादा समझदार निकले है। जहांं बड़ों को वैक्सिन लगवाने के लिए बार-बार कहना पढ़ रहा था, वहीं किशोरों आगे आ कर खुद वैक्सिन लगवा रहें है। वैक्सिनेशन के शुरुआती चार दिनों में ही 38% 15 से 18 साल के किशोराें को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगा दी गई है। वहीं चार जिलों में वैक्सिन का 50% लक्ष्य पूरा हाे चुका है।
इसे भी पढ़े : मध्य प्रदेश में 20 साल बाद सहकारी समितियों में प्रबंधक
601889 को लग चुकी है वैक्सिन
अधिकारियाें ने कहां, प्रदेश में कुल 16 लाख 39 हजार 811 किशोरों को वैक्सिन के लिए चुना गया था। गुरुवार शाम यानी 6 जनवरी तक प्रदेश में 6 लाख 18 हजार 89 किशोरों को कोरोना कि वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका है। अब तक मुंगेली जिले में 32 हजार 737, धमतरी में 27 हजार 180, राजनांदगांव में 54 हजार 980, और महासमुंद में 32 हजार 993 किशोरों को वैक्सिन लग चुकी है।
इसे भी पढ़े : स्टडी: जनवरी के आखरी हफ्ते में कोरोना की तीसरी लहर होगी पीक पर
10 जनवरी से लगेगा बूस्टर डोज
कोरोना के दिन पर दिन बढ़ते मामलों को देखते हुए किशोरों के बाद अब बुजुर्गो के लिए बूस्टर डोज लगवाने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग बुजुर्गों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सिन की बूस्टर डोज देने की तैयारी में लगे है। इसकी शुरुआत 10 जनवरी से होने वाली है। रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन और ऑनसाइट दोनों ही तरह की अभी व्यवस्था की जाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

