मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका, सीएम विष्णुदेव साय ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
05 नव, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Vice president CP radhakrishnan and governor of Chhattisgarh Ramen Deka

Vice president CP radhakrishnan and governor of Chhattisgarh Ramen Deka

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को राजभवन में बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। साथ ही पुष्पांजलि अर्पित की।

आधुनिक असम के सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉ. भूपेन हजारिका के व्यक्तित्व और कार्यों को याद किया गया। छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना और राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी डॉ. भूपेन हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को राजभवन में  गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका भी मौजूद थे। बाद में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें