
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaरिपोर्ट - कमलेश सिमंकर
राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन अपने एक दिवसीय प्रवास पर आज राजनांदगांव पहुंचे। उन्होंने स्टेट स्कूल मैदान में आयोजित लखपति दीदी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना
कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही हैं।
महिलाओं को सशक्त बना रही महतारी वंदन योजना
राधाकृष्णन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 20 किस्तों में प्रदेश की महिलाओं को 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही है।
बढ़ती लखपति दीदियां बनीं प्रेरणा का स्रोत
उपराष्ट्रपति ने बताया कि प्रदेश में अब तक 500 से अधिक लखपति दीदी तैयार की जा चुकी हैं, जो राज्य सरकार के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
नक्सलवाद पर कसा शिकंजा, अमित शाह की तारीफ
नक्सल मुद्दे पर बोलते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है। उन्होंने कहा कि यह सफलता गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम है। आने वाले समय में प्रदेश पूरी तरह नक्सलमुक्त होगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

