रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर तक, विकास यात्रा विज़न@2047 पर होगी विशेष चर्चा
12 दिस, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
GOOGLE

GOOGLE

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - मनमोहन नेताम

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार नए विधानसभा भवन में आयोजित होने जा रहा है। सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलेगा। पहले ही दिन सरकार की महत्वाकांक्षी ‘छग विकास यात्रा विजन@2047’ पर विस्तृत चर्चा प्रस्तावित है, जिसमें प्रदेश के दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों और नीतिगत खाका पर विमर्श होगा। इस सत्र को लेकर विधायकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। सदन के लिए कुल 628 प्रश्न लगाए गए हैं, जिनमें से 96% प्रश्न ऑनलाइन माध्यम से दर्ज किए गए—यह तकनीकी उपयोग और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। 
 
प्रश्नों में 333 तारांकित और 295 अतारांकित शामिल हैं
 
इसके अलावा सत्र के दौरान 48 ध्यानाकर्षण और 9 अशासकीय संकल्प भी लिए गए हैं, जिन पर भी चर्चा और जवाबदेही की उम्मीद है। चार दिनों का यह सत्र राज्य की नीतियों, विकास योजनाओं और जनता के मुद्दों पर केंद्रित रहने की संभावना है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें