
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल की वजह से एक 72 वर्षीय बुजुर्ग फिर से लोगों की आवाज सुन सकेगा। जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक के रहने वाले रामदेव राम कायता को कानों में कुछ समस्या होने की वजह से उन्हें सुनाई नहीं दे रहा था। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से उनके पास इलाज के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। कायता ने 2 दिन पहले मुख्यमंत्री निवास स्थित कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपनी समस्या बताई। मुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को इसके निराकरण के निर्देश दिए।
मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के समक्ष ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के ने रामदेव राम कायता के दोनों कानों में डिजिटल श्रवण यंत्र फिट किया गया। इस श्रवण यंत्र के माध्यम से वे आसानी से आवाज को सुन सकेंगे। कायता ने मुख्यमंत्री को गरीबों का मसीहा बताया है। रामदेव राम कायता के कानों में जो डिजिटल श्रवण यंत्र फिट किया गया है, वह 50 हजार रूपये मूल्य का है। यह बैटरी से संचालित है। इसमें आवाज साफ सुनाई देती है।
दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवालए राजस्व मंत्री टंकराम वर्माए मुख्यमंत्री के सचिव पीण् दयानंदए समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक पंकज वर्मा मौजूद थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

