शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का काम जल्द होगा शुरू, ऑडिटोरियम, आर्ट गैलरी सहित ये सुविधाएं…
06 फ़र, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Meeting for Shaheed Veer Narayan Singh Museum, Phase-2

Meeting for Shaheed Veer Narayan Singh Museum, Phase-2

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय फेस-2 का निर्माण जल्द शुरू होगा। साथ ही कन्वेंशन सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा। आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने शुक्रवार को हुई बैठक में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। 

आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान स्थित सभाकक्ष में आयोजित बैठक meआर्किटेक्ट, इंजीनियर्स, आर्टिस्ट और विभागीय अधिकारी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में एक नवंबर को राज्योत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का शुभारंभ किया था।

 

इसके पहले जनजातीय जीवन शैली और परम्पराओं पर आधारित संग्रहालय का उद्घाटन मई 2025 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया था। इन संग्रहालयों की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के बाद अब शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय फेस-2 का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। 

 

संग्रहालय में कैफेटेरिया, गढ़ कलेवा एवं अन्य दुकानें भी खोली जानी हैं

प्रमुख सचिव बोरा ने बैठक में कहा कि संग्रहालय में कैफेटेरिया, गढ़ कलेवा एवं अन्य दुकानें भी खोली जानी हैं। इस संबंध में अंतिम रूपरेखा पर चर्चा की गई। उन्होंने संग्रहालय फेस-2 के अंतर्गत ही आकर्षक बागवानी, परिसर के भीतर स्थित नंद सागर का सौंदर्यीकरण, फॉउंटेन एवं पार्किंग की बेहतर व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की।  

 

कन्वेंशन सेंटर में ये सुविधाएं होंगी

बैठक में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में नवनिर्मित छात्रावास के पास ही निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर की रूपरेखा पर भी चर्चा की। इसके डिजाइन और लेआउट पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए। इस कन्वेंशन सेंटर में एक ऑडिटोरियम, आर्ट गैलरी, प्रदर्शनी हॉल, मीटिंग रूम, प्रशासनिक भवन, फूड कोर्ट आदि की व्यवस्था रहेगी।  

 

इनकी रही मौजूदगी

बैठक में संचालक, टीआरटीआई हिना अनिमेष नेताम, उपसचिव बीके राजपूत, अपर संचालक संजय गौड़, जितेन्द्र गुप्ता, आरएस भोई, उपायुक्त विश्वनाथ रेडडी, कार्यपालन यंत्री त्रिदीप चक्रवर्ती, उपयंत्री यशवंत राव सहित आर्किटेक्ट, इंजीनियर्स, आर्टिस्ट एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें