रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया, जगदलपुर में 100 करोड़ के इंडोर स्टेडियम की घोषणा की
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया, जगदलपुर में 100 करोड़ के इंडोर स्टेडियम की घोषणा की

छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया, जगदलपुर में 100 करोड़ के इंडोर स्टेडियम की घोषणा की

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव समेत कई बड़े नेता जगदलपुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर बड़ी संख्या में वन बाहुल्य क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों को उनके जमीन के पट्टे दिए गए। इसी के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।


वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मां दंतेश्वरी को नमन करते हुए विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी और। मुख्यमंत्री ने जनजातीय समुदाय के देवी देवताओं को भी नमन किया।इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, हमारी सरकार ने सबसे पहले विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शासकीय अवकाश देने की शुरुआत की है। उन्होने कहा कि, आदिवासी परब सम्मान निधि की दूसरी किश्त जारी की गई है। यह पहली बार हुआ है कि आदिवासियों के जो त्यौहार है, परब है उसके लिए सम्मान निधि 10 हजार रुपये सालाना देने का निर्णय लिया, आदिवासी भाई बहन उल्लास के साथ अपने त्यौहार परब मना सकें।


सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, आदिवासियों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का काम किया है। हजारों साल से जंगल से आदिवासियों का नाता रहा है।जो जंगल आज बचा है वह आदिवासी भाइयों के कारण बचा है, वही उनके साथ जीवन यापन करते हैं, उसे सुरक्षित रखते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्भागीय मुख्यालय जगदलपुर में 100 करोड़ का इंडोर स्टेडियम की घोषणा की।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें