
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskरायपुर, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। दीपावली के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां कोरोना के 3 नए संक्रमित मिले है, वहीं 1 मरीज की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। वहीं 23 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.06 प्रतिशत दर्ज की गई है।
258 एक्टिव मरीज बचे
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घाटों में 7 मरीज अस्पताल ठीक होकर डिस्चार्ज हुए है, वहीं 16 मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हुए है। प्रदेश में अब तक 992290 मरीज संक्रमण को मात दे चुके है। राज्य में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या घट कर 258 रह गई है। अब तक कुल 13583 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में यहां 4824 लोगों की कोरोना जांच हुई है।
रायपुर में सबसे अधिक एक्टिव केस
राज्य में जो 3 संक्रमित मरीज मिले है वो दुर्ग, रायगढ़ और बस्तर में मिले है। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1006132 हो गया है। अब तक 992290 लोग संक्रमण को हरा चुके है। प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज 158049 राजधानी रायपुर में निकले है, इसके बाद दुर्ग में 96892 मरीज आए है। रायपुर में अभी भी सबसे अधिक 46 कोरोना के एक्टिव केस है, वहीं दुर्ग में 35 सक्रिय केस है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

