
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में रेस्पिरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में एम्स एक विश्वसनीय संस्थान रहा है। गर्व का विषय है कि देश के सभी राज्यों में एम्स की स्थापना हो चुकी है।
राज्यपाल ने कहा कि एम्स, रायपुर में इलाज के लिए आए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस संस्थान को और बड़ी जगह की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश सरकार को यह सलाह देंगे कि नवा रायपुर में एम्स की स्थापना के लिए भूमि आवंटित करें, जिससे बड़ी संख्या में जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा सुविधा मिल सकें।
सुपर स्पेशलिटी कार्डियक फैसिलिटी की स्थापना पर दिया जोर
राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ में सुपर स्पेशलिटी कार्डियक फैसिलिटी की स्थापना पर बल दिया, ताकि हृदय रोगियों को अपने ही प्रदेश में बेहतर इलाज मिल सकें और उन्हें प्रदेश के बाहर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज अथवा एम्स में सुपर स्पेशलिटी कार्डियक फैसीलिटी की स्थापना की जा सकती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

