शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
सुकमा में CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर बरसारी गोलियां, 4 जवानों की मौत और 3 घायल
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सुकमा में CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर बरसारी गोलियां, 4 जवानों की मौत और 3 घायल
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रायपुर, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। छत्तीसगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक CRPF के जवान ने अपने ही साथियों पर AK47 से गोलीबारी करदी। घटना में 4 जवानों की मौत हो गई, वहीं 3 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा घायलों में से 2 जवान की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों जवानों को चॉपर से एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 


रात 3:15 की है घटना
घटना सुकमा जिले के ग्राम लिंगमपल्ली के 217 बटालियन कैंप की है। यह पूरा क्षेत्र नक्सली प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। बताया जा रहा है सीआरपीएफ जवान रितेश रंजन ने रात करीब 3:15 बजे अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलियां दागने शुरू कर दी। गोली लगने के कारण 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 जवान ने आसपास लेजाते वक्त दम तोड़ दिया और दूसरे ने इलाज के दौरान। 

एक दिन पहले भी साथियों से हुआ था विवाद
देर रात गोलियों की आवाज़ से पूरे कैंप में हड़कंप मच गया। मौके पर दौर पहुंचे अन्य जवानों ने अफसरों को इस बात की सूचना दी। बताया जा रहा है कि, मानसिक संतुलन या फिर किसी आपसी रंजिश के चलते आरोपी जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां बरसाई है। जानकारी मिली है कि एक दिन पहले भी आरोपी जवान का कैंप में अपने साथी जवानों के साथ विवाद हुआ था। साथ ही बताया जा रहा पिछले कुछ दिनों से आरोपी जवान परेशान भी चल रहा था। 

सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने घटना की पुष्टि की है और बताया है कि जिस जवान (रितेश रंजन) ने फायरिंग की, उसे पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें