
रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन 6 मार्च को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे नगर पालिक निगम कोरबा के विभिन्न वार्डों में 3.08 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन के अंतर्गत प्राथमिक शाला आगरखा (वार्ड क्रमांक 56) में भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित होगा। इनमें नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत दर्री जोन 32 के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में बालक-बालिका शौचालय निर्माण (1 करोड़ 60 लाख रुपए) और दर्री जोन अंतर्गत 21 शासकीय स्कूलों में किचन शेड निर्माण कार्य ( 73 लाख रुपए) शामिल हैं।
मंत्री लखन लाल देवांगन शाम 4.30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, सीएसईबी, कोरबा पहुंचकर नगर पालिक निगम कोरबा के कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इनमें वार्ड क्रमांक 19 में सीएसईबी के अंतर्गम सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में भवन निर्माण कार्य (लगभग 25 लाख रुपए), वार्ड क्रमांक 22 में रोड निर्माण एवं शेड निर्माण कार्य (लगभग 10 लाख रुपए) शामिल है।
वहीं वार्ड क्रमांक 24 नेहरू नगर के मुख्य मार्ग में ग्रीनवेल्ट निर्माण कार्य (लगभग 30 लाख रुपए) तथा वार्ड क्रमांक 21 (पूर्व वार्ड क्रमांक 19) गायत्री यज्ञपीठ सीएसईबी कॉलोनी कोरबा में अतिरिक्त भवन निर्माण एवं जीर्णोंद्धार कार्य (लगभग 10 लाख रुपए) शामिल हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

