शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में आर्टिकल 370 मूवी टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया एलान, पत्नी संग देखी फ़िल्म
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में आर्टिकल 370 मूवी टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया एलान, पत्नी संग देखी फ़िल्म

छत्तीसगढ़ में आर्टिकल 370 मूवी टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया एलान, पत्नी संग देखी फ़िल्म

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आर्टिकल 370 मूवी को टैक्स फ्री कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित मैग्नेटो माल में आर्टिकल 370 फिल्म देखने पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने ये घोषणा की है। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय और मंत्रिमंडल के सहयोगी कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वन मंत्री केदार कश्यप समेत विधायकगण भी मौजूद रहे।


इस संबंध में चर्चा करते हुए सीएम साय ने कहा कि हमारी विचारधारा एक देश, एक विधान, एक निशान को लेकर है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 इस बुनियादी विचारधारा से असंगत थी। हमारे नेताओं ने आजादी के बाद से ही इसका कड़ा विरोध किया। धारा 370 को हटाने का संकल्प हमने लिया था। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह संकल्प पूरा हुआ। आज कश्मीर शांति की ओर बढ़ रहा है। भारत की एकता को लेकर यह बड़ा काम मोदी ने किया। 


उन्हेंने कहा कि मूवी में कश्मीर के हालात को बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया है और यह बताया गया है कि किस तरह से आर्टिकल 370 की वजह से कश्मीर विकास की राह में पिछड़ रहा था और इसे खत्म करने के लिए हमारे नेताओं ने कितना कठिन संघर्ष किया। इस मौके पर सांसद सुनील सोनी, विधायक अनुज शर्मा, खुशवंत साहेब और संपत अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें