
रायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष महिलाओं को 12 हजार रूपए दिये जाएंगे। जिसके लिए महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। जिसके लिए ऑनलाइन फॉर्म, भरने की अंतिम तारीख 20 फ़रवरी थी। जिसमें 72 लाख से अधिक महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन भरा है।अब योजना के क्रियान्वयन के लिए संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग ने संशोधित समय सीमा जारी कर दिया है। जमा किए गए फॉर्म की जांच करने के बाद 8 मार्च को सभी आवेदकों के बैंक खतों में पहली राशि का अंतरण किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी समय सारणी के अनुसार 23 फ़रवरी को जांच किए आवेदकों की अनंतिम सूची जारी की जाएगी। जिसके लिए 25 फरवरी तक दावा-आपत्ति पेश की जा सकती है. 29 फ़रवरी तक दावा-आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। जिसके बाद 1 मार्च को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। और फिर 2 मार्च को स्वीकृति प्रदान करने के साथ 8 मार्च को राशि का अंतरण किया जाएगा।
संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रदेश के सभी कलेक्टर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

