N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना महामारी के बाद भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक 7 नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में होने वाली है। यह बैठक बीजेपी मुख्यालय पर दिन-भर चलेगी। कोरोना काल (Corona Pandemic) के बाद हो रही कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्री अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सभी संसदीय बोर्ड के सदस्य मौजूद रहेंगे।
बैठक में यह भी रहेंगे मौजुद
बीजेपी के दिल्ली में स्थित मुख्यालय पर सभी केंद्रीय पदाधिकारी और राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। लेकिन इस बैठक में राज्य के नेता और कार्यकारिणी के सदस्य अपने प्रदेश से विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। बतादें बीते महीने ही पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों का ऐलान किया था। जिसमें कई नए नाम शामिल होने के साथ-साथ कुछ बड़े नामों को भी छाटा गया था।
टीकाकरण और चुनाव पर हो सकती है चर्चा
इस बैठक में पंजाब, मणिपुर, गोवा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर चर्चा की जा सकती है। साथ ही बैठक में इन सभी राज्यों के नेताओं और प्रभारियों से रिपोर्टिंग और फीडबैक लिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजनीतिक प्रस्ताव के अलावा सामयिक विषयों पर प्रस्ताव रखा जा सकता है। कार्यकारिणी की बैठक में कोरोना महामारी में सरकार के काम और 100 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया जा सकता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

