मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
National
PM Modi और CM Yogi को मिली बम से उड़ाने की धमकी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
मोदी को मिली जान से मारने की धमकी

मोदी को मिली जान से मारने की धमकी

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक ट्विटर अकाउंट के जरिए यह धमकी दी गई है। दीपक शर्मा नाम से बने ट्विटर अकाउंट से यूपी 112 कंट्रोल रूम के ट्विटर हैंडल को टैग कर यह धमकी दी गई है। 


दरअसल धनतेरस के दिन दीपक शर्मा नाम से बने अकाउंट से पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, साथ ही आपत्तिजनक कमेंट भी किए गए। मामले की जानकारी लगने के बाद यूपी पुलिस में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्विटर अकाउंट की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफतार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई सफलता हासिल नही हुई। 

यह पहलीब बार नहीं है कि पीएम मोदी और सीएम योगी को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी पीएम और सीएम योगी के अलावा बीजेपी के कई नेताओं को भी धमकी भरे खत मिलते रहें हैं। उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज को अक्टूबर महीने के आखिरी में सउदी अरब से बम से उड़ाने की धमकी फोन के जरिए दी गई थी। साक्षी महाराज ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें