N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में त्यौहार के सीजन के दौरान मंहगाई से परेशान लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। सोमवार को पट्रोलियम कंपनियों द्वारा कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में भारी बढ़ोतरी की है। कमर्शिल LPG सिलेंडर के दाम 266 रुपए बढ़ा दिए गए है।
यह हुई कीमत
इस बढोतरी के बाद दिल्ली में कमर्शिलय सिलेंडर की कीमत 2000 रुपए के पार चली गई है। इससे पहले यह सिलेंडर 1,733 रूपये में बेचा जा रहा था। वहीं राजधानी भोपाल में एक सिलेंडर की कीमत 2007.50 रूपए हो गई है। हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई वृद्धि नही की गई है। पिछले साल नवंबर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1247 रूपए थी। वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट, होटल आदि का खाना-पान महंगा होने की संभावना है।
1 हजार के पार हो सकती है घरेलू सिलेंडर की कीमत
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए संभावना जताई जा रहीं हैं कि घरेलू रसोई गैस की कीमतें जल्द ही एक हजार रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है। इस साल घरेलू रसोई गैस सिलेंड की कीमतें जनवरी में 694 रुपए थी जो अब बढ़कर 899.50 रूपये हो गई है। इसमें लगातार 8 बार बढ़ोतरी हुई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

