N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री (Former Deputy Prime Minister) और भारतीय जनता पार्टी (Bhartiy Janta Party) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lalkrishna Adwani) आज 94 वर्ष के हो गए हैं। जन्मदिन के मौके पर आज उनके दिल्ली निवास पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Vice President Venkaiah Naidu) समेत गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) भी मौजूद रहे।
बता दें की लालकृष्ण आडवाणी अभी भी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं, उन्होनें कल हीं बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में वर्चुअली भाग लिया था।
आडवाणी का राजनैतिक सफर
8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान के कराची में सिंधी परिवार में उनका जन्म हुआ था। लालकृष्ण आडवाणी का राजनैतिक सफर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सचिव के तौर पर शुरू हुआ था। 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई तब आडवाणी जनसंघ के सदस्य बनें। 1975 में जनसंघ के अध्यक्ष बनाए गए। इसी दौरान जनसंघ और अन्य पार्टीयों ने मिलकर नई पार्टी का निमार्ण हुआ जिसे जनता पार्टी के नाम से जाना जाता है। आपातकाल के बाद जब मोरारजी देसाई की सरकार बनी तब आडवाणी को सूचना और प्रसारण मंत्री बनाया गया। जनता पार्टी के नेताओं में आपसी कलह होने के कारण जनता पार्टी लंबे समय तक नही टिक पाई। लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी ने मिलकर 1980 भारतीय जनता पार्टी का गठन किया।लालकृष्ण आडवाणी चार बार राज्यसभा और सात बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।
सर्वाधिक यात्राएं निकालने का रिकॉर्ड
राजनैतिक जीवन में सबसे ज्यादा यात्राएं निकालने का रिकॉर्ड लालकृष्ण आडवाणी के नाम है। उन्होंने कुल 6 यात्राएं अपने राजनैतिक जीवन में निकाली।
1. राम रथ यात्रा (1990)
2. जनादेश यात्रा (1993)
3. स्वर्ण जयंत्री रथ यात्रा (1997)
4. भारत उदय यात्रा (2004)
5. भारत सुरक्षा यात्रा (2006)
6. जन चेतना यात्रा (2011)
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

