रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
National
‘भारत सबसे आगे है’ – मोहन भागवत का अमेरिका पर बिना नाम लिए पलटवार
12 अग, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
‘भारत सबसे आगे है’ – मोहन भागवत का अमेरिका पर बिना नाम लिए पलटवार

‘भारत सबसे आगे है’ – मोहन भागवत का अमेरिका पर बिना नाम लिए पलटवार

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली/सीकर। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ विवाद के बीच भारत ने झुकने से इंकार कर दिया है, और अब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी बिना नाम लिए अमेरिका को करारा जवाब दिया है। राजस्थान के सीकर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, “विश्व में कई बड़ी ताकतें हैं, उसके बावजूद भारतवर्ष उठ रहा है… प्रजातंत्र के तौर पर पृथ्वी पर भारत सबसे आगे है।”


भागवत ने कहा कि आज जब दुनिया किसी भी संकट में होती है, भारत सबसे पहले मदद के लिए आगे आता है। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि भारत अपनी विकास यात्रा और प्रगति के दम पर वैश्विक मंच पर मजबूत छाप छोड़ रहा है।


आजादी के बाद बदला भारत का चेहरा

आरएसएस प्रमुख ने याद दिलाया कि स्वतंत्रता के शुरुआती दौर में विशेषज्ञों को शक था कि भारत में लोकतंत्र ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाएगा। लेकिन तमाम चुनौतियों और दबावों के बावजूद भारत ने न केवल खुद को स्थापित किया, बल्कि दुनिया में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई।


सीधा संदेश – टैरिफ की धमकी बेअसर

ट्रंप के टैरिफ विवाद के बाद भारत के इस रुख और भागवत के बयान को एक तरह से अमेरिका को कूटनीतिक संदेश माना जा रहा है—भारत दबाव में नहीं आने वाला।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें