N
डेस्क रिपोर्टर
चेन्नई, न्यूज वर्ल्ड। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में बारिश का दौर धीमा पड़ने के बाद एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि, तूफ़ान कम दबाव वाले क्षेत्र में 11 नवंबर की शाम को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तट से गुजरने की संभावना है। अगले तीन से चार दिनों तक तमिलनाडु के बड़े हिस्से में भारी बारिश होने की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग की माने तो कुछ खास इलाकों में मूसलाधार बारिश भी हो सकती है, और अधिकतर स्थानों में गर्जन के साथ धीमी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
इस बीच 20 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया किया है। कल्लाकुरिची, चेन्नई, रानीपेट, तिरुवल्लुर, तिरुपट्टूर, वेल्लोर, सलेम और तिरुवन्नमलई आदि शामिल है। इन सभी में से एक या दो इलाकों में 20.4 सेमी से ज्यादा बारिश हो सकती है, जबकि और इलाकों में भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। तमिलनाडु के साथ साथ पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी दी गई है। भारी बारिश के कारण आठ उड़ानो को रद्द कर दिया गया है।
बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव वाले क्षेत्र के चलते बीती रात को तमिलनाडु में भारी बारिश हुई। चेन्नई में अधिक बारिश के कारण इलेक्ट्रिसिटी केबल में खामी आने से दक्षिण चेन्नई में पावर सप्लाई बंद हो हुई। कोडमबक्कम और अशोक नगर के इलाकों कि सड़कों पर काफी पानी भर गया है और साथ ही कई इलाकों में तेज आंधी तूफ़ान से पेड़ गिरने से सड़कें जाम हो गई हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

