
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskमुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। छात्रों के दबाव में झुकने से इनकार करते हुए, महाराष्ट्र में राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सख्त कोविड प्रोटोकॉल के बीच राज्य में ऑफ़लाइन परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित करवाने का फैसला किया है।
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन के निदेशक शरद गोसावी ने कहा कि छात्रों को भीड़भाड़ से बचने के लिए हर स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाने के साथ परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है, यानी छात्रों को अपने स्कूल में परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी।
दरअसल मुंबई में चार दिन पहले छात्रों द्वारा 10वीं और 12वीं की ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने के महाराष्ट्र राज्य शिक्षा बोर्ड के फैसले के विरोध में सड़कों पर उतरने के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन किए गए थे।
उधर मंगलवार को यूटूबर विकास फाटक को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन पर छात्रों को भड़काने का आरोप है। वहीं अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि महाराष्ट्र में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऑफलाइन ही आयोजित की जाएगी। जिसके मुताबिक 10वीं की परीक्षा 17 मार्च और 12वीं की परीक्षा 4 मार्च से आयोजित की जाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

