शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
National
देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 12608 नए मामले, 72 लोगों की हुई मौत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 12608 नए मामले, 72 लोगों की हुई मौत

देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 12608 नए मामले, 72 लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में उतार चढाव देखने को मिल रहा है। कोरोना के मामलों में एक बार फिर से इज़ाफा देखा गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12608 नए मामले सामने आए। बुधवार यानी 17 अगस्त के मुकाबले आज यानी 18 अगस्त लगभग साढ़े तीन हज़ार अधिक मामले दर्ज किए गए है। 

देश में बुधवार को कोरोना के 9,062 नए मामले सामने आए थे। जिसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या अब 1,01,343 तक पहुंच चुकी हैं वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 3.48% दर्ज हुआ। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरूवार यानी 18 अगस्त कि सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना से 72 लोगों की मौत हुई।  जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,206 तक पहुंच गई है। बतादें कि,  इन 72 मौतों में वे 29 लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम कोरोना से मौत के आंकड़ों का फिर मिलान करते हुए केरल ने कोरोना से जान गंवाने वालों की सूची में जोड़े है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें