शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
National
देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 13,272 नए मामले, 36 लोगों की हुई मौत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 13,272 नए मामले, 36 लोगों की हुई मौत

देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 13,272 नए मामले, 36 लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में उतार चढाव देखने को मिल रहा है। भारत में पिछले 24 घंटे के कोरोना के 13,272 नए मामले सामने आए। वहीं 36 लोगों की मौतें हुई। तो 13,900 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,  कोरोना के सक्रिय मामले कल के 1,01,830 से घटकर आज 1,01,166 दर्ज किए गए हैं। देश में अब तक कुल 4,43,27,890 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं इनमें से 43,699,435 लोग कोरोना से ठीक हुए है। वहीं  देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,27,289 हो गई गई। 

बता दें कि, एक दिल पहले देश में 24 घंटे में कोरोना के  15,754 नए केस दर्ज किए गए थे, वहीं 39 लोगों की मौतें हुई थी।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के अनुसार,  देश में कोरोना से  मृत्यु दर 1.19% हैm सक्रिय मामलों की संख्या कुल संक्रमण का 0.23 फीसदी दर्ज किया गया है। डेली कोरोना का पाॅजिटिविटी रेट 4.21 प्रतिशत रहा और रिकवरी रेट 98.58 दर्ज किया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें