N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा हैं। इसी के बीच भारत में पिछले 24 घंटे में 13086 कोरोना के नए मामले सामने आए। इसके साथ ही वायरल से 12,456 ठीक हो कर अपने घर गए। वहीं 24 लोगों की कोरोना से मौत हुई। देश में अब कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 1,13,864 तक पहुंच चुकी है। वहीं डेली पॉजिविटी रेट की बात करें तो ये 2.90% दर्ज किया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आए हुए नए कोरोना के मामलों में एक दिन पहले के मुकाबले 18% की कमी देखी गई है। पर कोरोना से होने वाली मौतों में किसी तरह का बदलाव नहीं देखा गया है। सोमवार को देश में कोरोना के 16,135 नए मामले दर्ज किए थे, वहीं 24 लोगों ने अपनी जान गवाई थी।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जब से कोरोना कि शुरुआत हुई है तब से लेकर अब तक देश में 4,35,18,564 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं इनमें से 4,28,79,477 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। तो 5,25,223 लोगों की अब तक मौतें हो चुकी हैं। वैक्सीनेशन के आंकड़ों की बात करें तो अब तक देश में टीके की 197,98,21,197 डोज लग चुकी हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में कोविड वैक्सीन की 1,78,383 डोज लगी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

