N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहें है। इसी बीच भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,754 नए मामले सामने आए। इन मामलों के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,43,14,618 तक पहुंच गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,01,830 दर्ज की गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार यानी 19 अगस्त को सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना से 47 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,253 तक हो गई।
देश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,01,830 पहुंच गई। यह कुल मामलों का 0.23 प्रतिशत रहा। बीते 24 घंटे में 647 मरीज स्वस्थ हो कर अपने घर गए। वहीं कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.58 प्रतिशत है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

