नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरना के मामलों में उतार चढाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16047 नए मामले सामने आए। आए हुए नए मामले मंगलवार यानी 9 अगस्त के मुकाबले लगभग साढ़े तीन हाज़ार अधिक मामले है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में 54 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
देश में संक्रमितों की संख्या ही बात करें तो यह बढ़कर 4,41,90,697 तक जा पहुंची है। वहीं, एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1,28,261 तक हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार यानी 10 अगस्त की सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से 54 और लोगों की जान जानें के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,826 तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,546 की कमी देखी गई है। वहीं कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.52 प्रतिशत दर्ज हुई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

