N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहें है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19,673 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर 4.96% और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.88% दर्ज की गई है। वहीं देश में अब तक करीब 87.52 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,96,424 टेस्ट हुए है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के अनुसार, देश में इस समय एक्टिव मामलों कि सांख्य 1,43,676 है। देश में कोरोना से ठीक होने का रेट 98.48% है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 19,336 मरीजों इससे ठीक हुए जिसके बाद कुल रिकवरी बढ़कर 4,33,49,778 तक पहुंच गई है।
वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़े के हिसाब से राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोरोना की 204.25 करोड़ वैक्सीन लग चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटों में 31,36,029 वैक्सीन की खुराक लगी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

