नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहें है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20 हजार 551 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 70 लोगों की इससे जान गई। जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 5 लाख 26 हजार 600 तक जा पहुंची है। पिछले दिन कोरोना से 21 हजार 595 मरीज ठीक हो कर अपने घर गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 1 लाख 35 हजार 364 है, जो की कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत हिस्सा है। इसके साथ ही कोरोना का यह पॉजिटिविटी रेट 5.14 फीसदी दर्ज किया गया है। बतादें कि, बीते 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,114 की कमी देखी गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों की माने तो, अब तक कुल 2, 05,59,47,2 लोगों को कोरोना की वैक्सीन की खुराक लगाई जा चुकी है। तो अब तक कुल 4 करोड़ 34 लाख 45 हजार 624 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

