नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में उतार चढाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,531 नए मामले सामने आए है। वहीं 36 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। तो 11,726 लोग कोरोना से ठीक हुए।
देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की बात करें तो इसकी संख्या 97,648 दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार यानी 22 अगस्त सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कोरोना के कुल 4,43,48,960 मामले सामने आ चुके है। जिसमें से 4,37,23,944 लोग इस बीमारी से ठीक हुए है तो 5,27,368 कि मौत हुई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

