N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में उतार चढाव देखने को मिल रहा है। वहीं कोरोना के रफ्तार धीरे धीरे थमती हुई नजर आ रही है। बीते हफ्ते तक औसतन हर रोज़ 14 से 15 हज़ार मामले सामने आ रहे थे। पर अब कोरोना के मामलों की ये संख्या 10 हज़ार से नीचे सामने आ रही है।
पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के 9062 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 36 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब देश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1,05,058 तक पहुच चुकी है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 2.49 फीसदी दर्ज हुआ।
महाराष्ट्र की बात करें तो मंगलवार यानी 16 अगस्त को कोरोना के 836 नए मामले सामने आए थे। जो एक दिन पहले की तुलना में 353 कम दर्ज हुए हैं। वहीं राज्य में संक्रमण के कारण दो और लोगों की मौत हुई।
बतादें कि, राज्य में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 80,74,365 तक पहुंच गए है। वहीं मृतकों की संख्या कि बात करें तो 1,48,174 तक पहुंच गई है। इसी बीच मुंबई में कोरोना के 332 नए मामले सामने आए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

