
लखनऊ। कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और सुबह की सिहरन… लेकिन आस्था की गर्मी ने हर मुश्किल को मात दे दी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर संगम तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोग रात से ही कतारों में खड़े दिखे और जैसे ही सुबह हुई, हर घाट पर हर-हर गंगे और जय संगम के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी।
मुख्य स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़
आज बसंत पंचमी के मौके पर संगम में 55 से 60 लाख श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना जताई जा रही है। मेला प्रशासन के अनुसार बसंत पंचमी से लेकर 26 जनवरी तक करीब 3.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाएंगे। इस बार विशेष बात यह है कि बसंत पंचमी के साथ-साथ गजकेसरी योग और शिवयोग का भी शुभ संयोग बन रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है।
डीएम ने दी जानकारी
प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि
“रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। सभी घाटों पर स्नान सुचारु रूप से चल रहा है। पुलिस, SDRF, NDRF और सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स तैनात हैं। कोहरा छटते ही और ज्यादा भीड़ पहुंचेगी।”
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं:
3.5 किलोमीटर लंबा घाट क्षेत्र
9 पॉन्टून ब्रिज पहली बार लगाए गए
400+ सीसीटीवी कैमरे, जिनमें से 150 AI तकनीक से लैस
पुलिस, PAC, पैरामिलिट्री, UP ATS कमांडो और STF की तैनाती
इन व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित स्नान का अनुभव मिल रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

