सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
National
3 महीने बाद एक बार फिर से कोरोना संकट की आहट, देश की आर-वैल्यू बढ़कर एक से ज्यादा हुई
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
3 महीने बाद एक बार फिर से कोरोना संकट की आहट, देश की आर-वैल्यू बढ़कर एक से ज्यादा हुई

3 महीने बाद एक बार फिर से कोरोना संकट की आहट, देश की आर-वैल्यू बढ़कर एक से ज्यादा हुई

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क।भारत में जनवरी के बाद एक बार फिर से कोरोनावायरस अपनी चिंता बढ़ा दी है। देश में कोविड की प्रभावी प्रजनन संख्या यानी आर-वैल्यू (r-value) की बढ़ती दर इस बात का सूचक है कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है। भारत में कोविड की आर वैल्यू एक से अधिक हो गई है। यह अनुमान चेन्नई इंस्टिट्यूट ऑफ मैथमेटिकल साइंस के शोधकर्ताओं ने लगाया है।


इंस्टिट्यूट के शोधकर्ता सिताभरा सिन्हा ने कहा कि, कोविड के लिए भारत के प्रभावी रिप्रोडक्शन नंबर (आर) जनवरी के बाद से पहली बार 1 से अधिक हो गया है। सिन्हा के अनुसार पिछले कुछ सप्ताह से देश की आर वैल्यू में लगातार तेजी आ रही है। 12 से 18 अप्रैल के बीच ये 1.07 थी, वहीं 5 से 11 अप्रैल के बीच ये 0.93 थी।

क्या है आर-वैल्यू
रिप्रोडक्शन नंबर यानी r-value का एक से अधिक होना इस बात का संकेत है कि कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ी है। अगर यह दर 1 से नीचे है तो महामारी नियंत्रण में रहती है। वहीं यादव एक से काफी कम रहती है तो इससे पता चलता है कि बीमारी का संक्रमण रुक गया है।

जनवरी में 3 के करीब पहुंच गई थी आर-वैल्यू
सिन्हा ने कहा कि पिछली बार आर-वैल्यू एक से अधिक 16 से 22 जनवरी के बीच के सप्ताह में दर्ज की गई थी, तब ये वैल्यू 1.28 थी। उन्होंने कहा कि इस साल देश में आर-वैल्यू सबसे अधिक 1 से 10 जनवरी के बीच थी, तब देश कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट की वजह से आई महामारी की तीसरी लहर का सामना कर रहा था और आर-वैल्यू 2.98 हो गई थी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें