शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
National
BJP कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली रवाना हुए नितिन नबीन, महावीर मंदिर में पूजा, बंगाल पर दिया बड़ा बयान
15 दिस, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
BJP कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली रवाना हुए नितिन नबीन, महावीर मंदिर में पूजा, बंगाल पर दिया बड़ा बयान

BJP कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली रवाना हुए नितिन नबीन, महावीर मंदिर में पूजा, बंगाल पर दिया बड़ा बयान

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। नई जिम्मेदारी संभालने से पहले उन्होंने मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया।


सुबह 10 बजे IGI एयरपोर्ट पहुंचेंगे नितिन नबीन

BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सुबह 10 बजे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर पहुंचेंगे। यहां दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राष्ट्रीय राजधानी के सातों भाजपा सांसद उनका स्वागत करेंगे।


दिल्ली रवाना होने से पहले महावीर मंदिर में पूजा

दिल्ली रवाना होने से पहले नितिन नबीन अपने आवास से निकलकर पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया।


मंदिर में पूजा के बाद क्या बोले नितिन नबीन?

दिल्ली रवाना होने से पहले नितिन नबीन ने कहा,

 “मैं भगवान का आशीर्वाद लेने मंदिर जा रहा हूं. पार्टी ने हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं और उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है. मैं पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा. जब तक एनडीए एकजुट है, बंगाल हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है.”


कल हुई थी BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद की घोषणा

14 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की थी। जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी नितिन नबीन संभाल रहे हैं। उनकी नियुक्ति को राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा की रणनीतिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।


लगातार 5 बार विधायक बने हैं नितिन नबीन

नितिन नबीन के राजनीतिक सफर की बात करें तो उनके पिता किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रहे हैं। पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। उन्होंने 2006 में उपचुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया। इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज की। 2025 में उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी को 51 हजार से अधिक वोटों से हराया।


बिहार सरकार में मंत्री और छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी

नितिन नबीन बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं और पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे इस बार पांचवीं बार विधायक बने हैं। इससे पहले भी वे बिहार सरकार में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी भी हैं। नितिन नबीन भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें