शिमला, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना महामारी और मंकीपॉक्स जैसी बीमारियों के बीच लंपी वायरस धीरे धीरे कर फैलते जा रहें है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश में पशुओं में फैलने वाली लंपी बीमारी को महामारी घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही इस बीमारी को लेकर सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
बतादें कि, पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने राज्य में लंपी बीमारी से पशुओं की मृत्यु हो रही है। जिसको देखते हुए मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इस बीमारी को महामारी घोषित करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, पशुपालकों को मुआवजा भी दिया जाएगा।
बता दें कि मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा साथ साथ अन्य राज्यों में इस बीमारी से दहशत मची है। वहीं अब हिमाचल में भी संक्रमण तेजी से फैलते जा रहा है। हिमाचल में अब तक ‘लंपी संक्रमण के, 1000 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं 51पशुओं की इससे मौत हो गई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

