
गांधीनगर।गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने अल-कायदा की इंडियन मॉड्यूल से जुड़े चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां गुजरात, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से हुई है। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान मोहम्मद फैज, मोहम्मद फरदीन, सेफुल्लाह कुरेशी और जीशान अली के रूप में हुई है। गुजरात एटीएस के अनुसार, ये सभी आतंकी अल-कायदा के संपर्क में आने के बाद कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होकर भारत में नेटवर्क फैला रहे थे।
व्हाट्सएप के जरिए नेटवर्क फैला रहे थे
ATS अधिकारियों ने बताया कि, ये आतंकी सोशल मीडिया, खासकर व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए अन्य युवाओं को जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। ये लंबे समय से निगरानी में थे और एक सुनियोजित रणनीति के तहत उन्हें पकड़ा गया।
जाली भारतीय मुद्रा (FICN) से था संबंध
गुजरात से पकड़े गए एक आतंकी के संबंध जाली भारतीय मुद्रा (FICN) से भी पाए गए हैं। आशंका है कि यह मॉड्यूल भारत में नकली नोटों के माध्यम से आतंकी गतिविधियों को फंड कर रहा था।
तीन राज्यों में चला ऑपरेशन
एक आतंकी को गुजरात के अरवल्ली जिले से, तीन आतंकियों को उत्तर प्रदेश और दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। यह ऑपरेशन गुजरात ATS के डीआईजी सुनील जोशी के नेतृत्व में चलाया गया।
पहले भी पकड़ चुके हैं आतंकी
गुजरात ATS की यह कोई पहली सफलता नहीं है। जून 2023 में भी ATS ने पोरबंदर से ISKP (इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान प्रांत) से जुड़े आतंकियों को गिरफ्तार किया था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

