नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के मामले लगातार फिर बढ़ते जा रहे है। इसी बीच अब देश में जल्द ही 6 से लेकर 12 साल तक के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन लगाने का सिलसिला शुरू होने वाला है। सूत्रों कि माने तो, भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) से इसकी परमिशन मिल चुकी है।
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि, डीसीजीआई ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को 6 से लेकर 12 साल तक के बच्चों पर आपात इस्तेमाल करने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। पर यह मंजूरी कुछ शर्तों के साथ मिली है। फिलहाल डीसीजीआई (DCGI) या फिर सरकार की ओर से इस बारे में अधिकृत तौर पर कुछ नहीं बताया गया है। यही कारण है कि मंजूरी के साथ जोड़ी गई शर्तें अभी सामने नहीं आई है।
वहीं बतादें कि, देश में इस वक्त 12 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को कोरोना की वैक्सिन लगाई जा चुकी है। इसमें 12 से लेकर14 साल के बच्चों को कोर्बोवैक्स नाम कि वैक्सिन लगाई जा रही है। वहीं 15 से लेकर 18 साल तक के लोगों को कोवैक्सीन लगाई गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

