
नई दिल्ली। क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। दिग्गज बल्लेबाज Sachin Tendulkar के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। अर्जुन की शादी सानिया चंडोक के साथ 5 मार्च 2026 को मुंबई में तय हुई है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के करीबी दोस्त रहे हैं और कई मौकों पर साथ नजर भी आ चुके हैं। खास बात यह है कि शादी का न्योता प्रधानमंत्री Narendra Modi समेत कई बड़े नेताओं और हस्तियों को भेजा गया है।
कौन हैं सानिया चंडोक?
सानिया चंडोक एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन और उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। सानिया ने लंदन में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और पेशे से क्वालिफाइड वेटरनरी टेक्नीशियन हैं। मुंबई में वे “मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी” नाम से पेट केयर बिजनेस भी चलाती हैं, जिसके दो आउटलेट पहले से संचालित हो रहे हैं।
लंदन में शुरू हुई दोस्ती, अब रिश्ते में बदली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन और सानिया की मुलाकात लंदन में पढ़ाई के दौरान हुई थी। सानिया लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई कर रही थीं और वहीं दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई। समय के साथ यह रिश्ता मजबूत होता गया और अब शादी तक पहुंच गया है। इस हाई-प्रोफाइल समारोह में देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। शादी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और Sonia Gandhi को भी आमंत्रित किया गया है।
IPL 2026 में नई टीम के साथ दिखेंगे अर्जुन
शादी के साथ-साथ अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर को लेकर भी चर्चा तेज है। IPL 2026 में वे नई फ्रेंचाइजी के साथ मैदान पर उतरेंगे। लंबे समय तक मुंबई टीम से जुड़े रहने के बाद इस बार उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने ट्रेड किया है, जहां वे KL Rahul की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे। अर्जुन ने 2020-21 से अपने प्रोफेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी और अब नई टीम के साथ नई जिम्मेदारी निभाने वाले हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

