शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
National
बिहार में मिला कोरोना का BA.12 वैरिएंट, साइंटिस्ट ने बताया 10 गुना अधिक खतरनाक
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
बिहार में मिला कोरोना का BA.12 वैरिएंट, साइंटिस्ट ने बताया 10 गुना अधिक खतरनाक

बिहार में मिला कोरोना का BA.12 वैरिएंट, साइंटिस्ट ने बताया 10 गुना अधिक खतरनाक

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। इसी बीच बिहार में कोरोना का एक नया वैरिएंट BA.12 का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि यह कोरोना कि तीसरी लहर के वैरिएंट BA.2 से 10 गुना ज्यादा खतरनाक है। इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में डिटेक्ट हुए नए स्ट्रेन के मामले देश में काफी कम है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी इसके एक से दो मामले सामने आ चुके है। फिलहाल इस नए वैरिएंट BA.12 कि स्टडी की जा रही है। वहीं साइंटिस्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि, कोरोना वायरस का नया वेरिएंट BA.12 सबसे पहले US में पाया गया था।



बतादें कि, कोरोना के मामले बढ़ते हुए मामलों के बीच इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में इस नए वैरिएंट को लेकर 13 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई। जिसके बाद एक चौंकादेने वाली रिपोर्ट सामनेआई है। पटना के IGIMS की माइक्रोबायोलॉजी की HOD प्रोफेसर नम्रता कुमारी ने बताया कि, लगभग 2 महीने तक सीक्वेंसिंग का काम बंद था, इसके पीछे की वजह कोरोना के नए मामलों की संख्या में कमी आना था। कोरोना का संक्रमण धीरे धीरे सामान्य हो राह था, जिसके बाद देश में अचानक से कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे। जिसके बाद बिहार के सैंपल की सीक्वेंसिंग की गई।


इस चौंकाने वाली रिपोर्ट के बारे में साइंटिस्ट डॉ अभय ने बताया कि, लिए गए इन 12 सैंपल में BA.2 मिला है, पर एक सैंपल में BA.12 सामने आया है। साइंटिस्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि BA.2 की तुलना से BA.12 की संक्रमित करने की क्षमता कई गुना ज्यादा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें