
दिल्ली से झारखंड तक सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई ने नक्सलवाद की कमर तोड़ दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को घोषणा की कि बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया हो गया है। सोमवार सुबह हजारीबाग जिले में हुई मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपये के इनामी माओवादी कमांडर सहदेव सोरेन उर्फ परवेश समेत तीन शीर्ष नक्सली मार गिराए गए।
मुठभेड़ की पूरी कहानी
➡️ स्थान: हजारीबाग, झारखंड
➡️ सुरक्षा बल: सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम
➡️ नतीजा: 3 माओवादी ढेर
➡️ सहदेव सोरेन उर्फ परवेश (भाकपा-माओवादी केंद्रीय समिति सदस्य, 1 करोड़ इनामी)
➡️ रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल
➡️ बीरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन
पुलिस के अनुसार, यह हाल के वर्षों का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी ऑपरेशन है।
गृह मंत्री ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस आपरेशन के बाद उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया हो गया है। जल्द ही पूरा देश नक्सलवाद से मुक्त होगा।”
2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य
अमित शाह ने दोहराया कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को खत्म कर दिया जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

