शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
National
नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, आज से लागू हुई नियुक्ति
15 दिस, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
BJP National President: नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, आज से लागू हुई नियुक्ति

BJP National President: नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, आज से लागू हुई नियुक्ति

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। जेपी नड्डा के बाद अब भाजपा की कमान नितिन नबीन संभालेंगे, जिसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


14 दिसंबर 2025 से लागू हुई नियुक्ति

नितिन नबीन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 यानी आज से ही लागू हो गई है। पार्टी की ओर से इसका औपचारिक संगठनात्मक आदेश जारी किया गया है। यह आदेश भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी किया गया।


आदेश में क्या लिखा गया

जारी आदेश पत्र में लिखा गया है, “भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने नितिन नबीन, मंत्री बिहार सरकार को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उपरोक्त नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।”


छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी भी हैं नितिन नबीन

नितिन नबीन बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं और वर्तमान में पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे इस बार पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं। इससे पहले वे बिहार सरकार में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। इसके साथ ही वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी भी हैं। नितिन नबीन भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।


2006 से लगातार जीत का सिलसिला

नितिन नबीन के राजनीतिक सफर की बात करें तो उनके पिता किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रहे हैं। पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने 2006 में उपचुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा में कदम रखा। इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज की। 2025 के चुनाव में उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी को 51 हजार से अधिक वोटों से हराया।


पटना में जश्न का माहौल

नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पटना स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा है।


PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “नितिन नबीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है. वे एक युवा और कर्मठ नेता हैं, जिन्हें संगठनात्मक अनुभव का भरपूर लाभ है और बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल प्रभावशाली रहा है. उन्होंने जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है. वे अपने विनम्र स्वभाव और व्यावहारिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं. मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में हमारी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई.”

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें