N
डेस्क रिपोर्टर
पूर्णिया, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बिहार के पूर्णिया जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जो अक्सर फिल्मों में देखने को मिलता है। यहां पर एक युवती को उसके ही ब्वॉयफ्रेंड ने दिल्ली में बेच आया। दरअसल, रौटा बाजार रेड लाइट एरिया में एक युवती से जबरन देह व्यापार कराने की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और पीड़िता को वहा से मुक्त कराया। जिसके बाद रेड लाइट एरिया की संचालिका को गिरफ्तार भी किया गया। बतादें कि मीडियाकर्मियों की सूचना पर स्थानीय पुलिस दलबल के साथ रेड लाइट एरिया में गई। जिसके बाद युवती को आरोपियों के चंगुल से छुड़ावा कर पुलिस थाने ले कर आए।
मिली जानकारी के मुताबिक, युवती से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था जिसकी सूचना मिलने पर बायसी SDPO आदित्य कुमार ने ट्रेनी DSP आनंद मोहन गुप्ता के नेतृतव में एक टीम बनाई और इस टीम में बायसी, अमौर और रौटा के थानाध्यक्षों भी शामिल हुए। डीएसपी आनंद मोहन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, करीब आज से 3 साल पहले पश्चिम बंगाल की इस युवती को एक युवक ने अपने प्यार के जाल में फंसाया, इसके बाद उसे दिल्ली ले कर आया और युवती को बेच डाला। जिसके बाद उसे पंजीपाड़ा लाया गया और वहां से युवती को रौटा बाजार रेड लाइट में भेज दिया गया।
डीएसपी आनंद मोहन गुप्ता ने आगे बताया कि, युवती को दिल्ली से पंजीपाड़ा रेड लाइट एरिया भेजा गया, जिसके बाद उसे रौटा रेड लाइट एरिया लाया गया। जहां उससे प्रताड़ित कर जबरन उनसे देह व्यापार करवाया गया। पीड़िता ने लगातार इस दलदल से बाहर निकलने की कोशिश की पर हर बार नाकाम हो जाती थी। जब इस बात कि जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली तो मंगलवार देर शाम युवती को रौटा बाजार रेड एरिया से मुक्त कराया गया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

