N
डेस्क रिपोर्टर
पटना, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बिहार सियासत से जुड़ी इस समय बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर बिहार विधान परिषद के सभापति और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के लिए नाम फाइनल होने की बात सामने आई है। यह खबर सूत्रों के हवाले से है जिनके अनुसार, बिहार विधान परिषद का सभापति जेडीयू एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर बन सकते है। बतादें कि, देवेश चंद्र ठाकुर बिहार विधानपरिषद में जेडीयू के उपनेता हैं।
वहीं बिहार विधानसभा अध्यक्ष आरजेडी कोटे से किया जाएगा। तो बिहार विधानपरिषद में सभापति जेडीयू कोटे से हो सकता हैं। वहीं सूत्रों की माने तो आरजेडी विधायक अवधबिहारी चौधरी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बनाए जा सकते है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

