N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आतंकियों द्वारा एक कश्मीरी पंडित की हत्या करने की घटना सामने आई है। बतादें कि, आतंकियों ने शोपियां में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाया जिसमें से एक की जान चली गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। कश्मीर जोन की पुलिस की माने तो, दोनों व्यक्ति राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय के है। जो व्यक्ति इस घटना में घायल हुआ है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बतादें कि, आतंकियों ने शोपियां के छोटीपोरा इलाके में एक सेब के बगान को निशाना बनाकर गोलीबारी कर पंडितों पर हमला किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

