सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
National
वडोदरा में ढहा पुल, नौ लोगों की मौत,सीएम ने दिये जांच के आदेश,पीएम ने किया मुआवजे का एलान
09 जुल, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
GOOGLE

GOOGLE

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

गुजरात। वडोदरा में पुल के ढह जाने से कई वाहन नदी में गिर गए। जिसमें लगभग नौ लोगों की मौत हो गई है। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।पुल हादसे को लेकर पीएम मोदी ने दुख जताया है और मुआवजे का एलान किया है।इसी के साथ ही सीएम भूपेंद्र पटेल ने पुल हादसे की जांच के आदेश दे दिये हैं। हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ है । ये पुल 900 मीटर लंबा और गंभीरा पुल वडोदरा और आणंद जिले को जोड़ता है।

बचाव कार्य जारी है

वडोदरा कलेक्टर अनिल धमेलिया ने कहा, घटना के बाद स्थानीय तैराक, नावें और नगर निगम की टीमें तुरंत मौके पर पहुँच गईं। आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र, एनडीआरएफ की टीमें और अन्य प्रशासनिक और पुलिस टीमें मौके पर मौजूद हैं। बचाव अभियान जारी है। हमने अब तक नौ शव बरामद किए हैं। पांच लोग घायल हैं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जताया शोक, जांच के दिए आदेश
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि आनंद और वडोदरा को जोड़ने वाले गंभीरा पुल के 23 स्पान में से एक के ढहने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने वडोदरा के कलेक्टर से बात कर घायलों के तत्काल इलाज और प्राथमिकता के आधार पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, स्थानीय नगर पालिका और वडोदरा नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीमें नावों और तैराकों की मदद से राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और बचाव कार्य में सक्रिय रूप से भाग ले रही है। मुख्यमंत्री ने सड़क और भवन निर्माण विभाग को इस हादसे की तत्काल जांच करने के आदेश भी दिए हैं, ताकि पुल ढहने के पीछे की वास्तविक वजह सामने लाई जा सके और आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, गुजरात के वडोदरा जिले मेंएक पुल के ढहने से हुई जनहानि बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें