
लखनऊ। यूपी में जबरन धर्मांतरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जमालुद्दीन नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । आरोपी जमालुद्दीन पर कई सिंधी, दलित और ओबीसी लड़कियों को इस्लाम में शामिल कराने का आरोप है। बलरामपुर के उतरौला में बनी आरोपी की आलीशान कोठी पर प्रशासन का चला बुलडोजर।वहीं इस मामले धर्मांतरण को लेकर सिंधी समाज ने सरकार कड़े कानून बनाने की मांग की है और सीएम योगी ने महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा को लेकर लिए प्रतिबद्धता जताई है।
जमालुद्दीन के निशाने पर थीं सिंधी ,दलित और ओबीसी समाज की लड़कियां
उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर बवाल मचा हुआ है। इस बार सिंधी और सिख समाज खुलकर सामने आ गया है। आरोप है कि सुनियोजित तरीके से सिंधी और दलित-ओबीसी वर्ग की लड़कियों को जबरन या बहला-फुसलाकर इस्लाम में शामिल कराने का आरोप है।
सिंधी समाज की सीएम योगी से कड़े कानून बनाने की मांग
सिंधी समाज और सिख प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से धर्म परिवर्तन कराने वालों को फांसी देने की मांग की है। समाज का कहना है कि यह केवल एक अपराध नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति पर सीधा हमला है।
हमारी सरकार बहन बेटियों की गरिमा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध: योगी
छांगुर के घर बुलडोजर एक्शन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'हमारी सरकार बहन बेटियों की गरिमा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। सीएम ने कहा, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जमालुद्दीन की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी। आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी। उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी'।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

