
नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 88.39% छात्र पास हुए हैं। स्टूडेंट्स cbse.gov.in और results.cbse.nic.in सहित कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना स्कोर देख सकते हैं।
इस बार का परीक्षा डेटा
➡️ कुल पास प्रतिशत: 88.39%
➡️ परीक्षा शुरू हुईं: 15 फरवरी 2025
➡️ परीक्षा केंद्र (MP में): 493
➡️ भोपाल में परीक्षा केंद्र: 36
➡️ भोपाल से शामिल स्कूल: 105
➡️ कुल छात्र (देशभर में): 44 लाख+
क्या रहा खास इस बार?
✔️ पहली बार 86 दिन पहले डेटशीट जारी की गई।
✔️ स्कूलों ने समय पर LOC (List of Candidates) फॉर्म भरा।
✔️ छात्रों को तैयारी के लिए मिला ज्यादा समय।
CBSE 12वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट देखने का तरीका:
➡️ वेबसाइट पर जाएं: ???? cbseresults.nic.in
➡️ “CBSE 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
➡️ अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल नंबर भरें
➡️ “Submit” पर क्लिक करें
➡️ स्क्रीन पर आपका स्कोर कार्ड आ जाएगा
➡️ पीडीएफ में डाउनलोड करें या प्रिंट लें
मोबाइल से ऐसे देखें रिजल्ट
DigiLocker ऐप (digilocker.gov.in)
UMANG ऐप
SMS के जरिए रिजल्ट पाने के लिए
टाइप करें: CBSE12 <रोल नंबर> और भेजें 7738299899 पर
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

