रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
National
फेक न्यूज़ फैलाने वाले 10 भारतीय और 6 पाकिस्तान आधारित यूट्यूब न्यूज़ चैनलों को केंद्र सरकार ने किया ब्लॉक
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
फेक न्यूज़ फैलाने वाले 10 भारतीय और 6 पाकिस्तान आधारित यूट्यूब न्यूज़ चैनलों को केंद्र सरकार ने किया ब्लॉक

फेक न्यूज़ फैलाने वाले 10 भारतीय और 6 पाकिस्तान आधारित यूट्यूब न्यूज़ चैनलों को केंद्र सरकार ने किया ब्लॉक

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने वाले 16 यूट्यूब न्यूज़ चैनल को ब्लॉक कर दिया है। इनमें 10 भारतीय और 6 पाकिस्तान आधारित यूट्यूब न्यूज़ चैनल है। 


सरकार ने बयान जारी कर कहा कि इन यूट्यूब चैनलों के जरिए भारत में दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए झूठी, असत्यापित जानकारी फैलाई जा रही थी। इन यूट्यूब चैनल के दर्शकों की संख्या 68 करोड़ से अधिक थी। इसमें कहा गया कि इनमें से किसी भी डिजिटल समाचार प्रकाशक ने मंत्रालय को सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के नियम 18 के तहत आवश्यक जानकारी नहीं दी थी। उनका उपयोग फेक न्यूज़ फैलाने के लिए किया गया था।


चैनल को तुरंत प्रभाव से ब्लॉक किया गया : ठाकुर

इससे पहले केंद्र सरकार ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित झूठे और भ्रामक प्रचार में शामिल पाकिस्तान के चार यूट्यूब समाचार चैनलों सहित 12 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया था। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन चैनलों को तुरंत प्रभाव से ब्लॉक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ दुष्प्रचार में शामिल ऐसे चैनलों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें