शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
National
छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने के लिए नई दिल्ली में प्रमुख उद्योगपतियों से सीएम साय का संवाद
25 नव, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से नई दिल्ली में मंगलवार को इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन किया है। कार्यक्रम शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में मौजूद हैं। वह प्रमुख प्रतिनिधियों से संवाद करके प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रण दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट में स्टील क्षेत्र, पर्यटन उद्योग और अन्य प्रमुख सेक्टरों के नामी उद्योगपति और विभिन्न कंपनियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हो रहे हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य देश भर के निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, उभरते अवसरों और निवेश अनुकूल वातावरण को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निवेशकों से सीधे संवाद कर रहे हैं। उन्हें राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए उपलब्ध सुविधाओं के साथ स्थिर और पारदर्शी नीति, तेज़ी से विकसित होते इंफ्रास्ट्रक्चर व सरल और समयबद्ध प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से अवगत करा रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें